हरिद्वार, 9 जून। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर बसों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान फिटनेस, परमिट, कर अदायगी, चालक लाइसेंस तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। नियमों के उल्लंघन पर 15 बसों का चालान किया गया, जबकि गंभीर तकनीकी एवं सुरक्षा कमियां मिलने पर 3 बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्त करने की संस्तुति की गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
2026-06-09











