
हरिद्वार (13 अगस्त 2026): शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जनपद में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पांचवें दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खां ने बताया कि नारसन ब्लॉक की सलारी तथा बहादराबाद ब्लॉक की खटका एवं दुधाला डाला वाला ग्राम पंचायतों में रैलियाँ निकाली गईं। इसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में ससम्मान तिरंगा फहराने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से तिरंगे की गरिमा का विशेष ध्यान रखते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील की।














