हरिद्वार:
कुंभ मेला अधिष्ठान द्वारा सीसीआर परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता के साथ-साथ आगामी कुंभ मेला 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया।
मेलाधिकारी ने कुंभ को उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर बताते हुए सभी कार्मिकों को पूरी निष्ठा और टीम भावना से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व, श्रीमती सोनिका ने एचआरडीए के तहत इंद्रमणि बडोनी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।













