की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी लक्सर पुलिस

Listen to this article

दे

लक्सर (हरिद्वार): लक्सर के खंडजा फाटक से रायसी की ओर करीब 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलने पर लक्सर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

​लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट ने बताया कि रेलवे स्टेशन मास्टर मनोज कुमार द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसका एक हाथ कटा हुआ था।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया:

  • उम्र: लगभग 50 से 55 वर्ष
  • कद: करीब 5 फीट 6 इंच
  • चेहरा: गोल
  • पहनावा: सफेद रंग की कमीज और नीली पैंट
  • विशेष पहचान: गले में हनुमान जी का लॉकेट

​पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए रुड़की स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है।

​लक्सर पुलिस आसपास के अन्य सभी थानों से संपर्क साध कर लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इस हुलिए से मेल खाता हुआ कोई व्यक्ति किसी क्षेत्र से लापता है, तो उसकी सूचना तत्काल लक्सर कोतवाली पुलिस को दें।