हरिद्वार समाचार बुलेटिन: कुंभ तैयारियों की समीक्षा, आंधी-ओलावृष्टि पर निर्देश, जिला योजना चुनाव, खाद्य चेकिंग

Listen to this article

हरिद्वार समाचार बुलेटिन: कुंभ तैयारियों की समीक्षा, आंधी-ओलावृष्टि पर निर्देश, जिला योजना चुनाव, खाद्य चेकिंग, खेल महाकुंभ और संगठनात्मक बैठकें

कुंभ मेला-2027: मंडलायुक्त ने उच्च स्तरीय समिति की बैठक में समीक्षा की

मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सड़कों, पुलों और घाटों के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने, आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए श्रमिकों की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बताया कि तैयारियों को ‘काउंटडाउन मोड’ में आगे बढ़ाते हुए प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और दिन-रात काम कराया जा रहा है। बैठक में आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल और नगर आयुक्त नंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

​आंधी-तूफान व ओलावृष्टि: जिलाधिकारी ने दिए क्षति आकलन और राहत के निर्देश

शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर फसलों की क्षति का त्वरित आकलन करने और नियमानुसार राहत/मुआवजा रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। इसके साथ ही सड़कों पर गिरे पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर हटवाकर यातायात सुचारू करने तथा क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व सहायता संबंधी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

​जिला योजना समिति के 13 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में जिला योजना समिति के 13 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह निर्वाचन नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से किया जाएगा। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 10 से 12 अक्टूबर तक कलेक्ट्रेट रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे और 12 अक्टूबर की अपराह्न 04:00 बजे तक इन्हें जमा किया जाएगा। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 14 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 16 अक्टूबर को पूर्वाह्न 08:00 से अपराह्न 03:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन अपराह्न 03:00 बजे से मतगणना शुरू होगी।

​नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने प्रयोगशाला भेजे

नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने प्रयोगशाला भेजे

आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की मौजूदगी में भूपतवाला एवं भीमगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मैगी, चाउमीन नूडल्स, कुट्टू का आटा, अचार और खाद्य तेल सहित 5 विधिक नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। भूपतवाला स्थित ‘जय गंगा ट्रेडर्स’ से लिया गया चाउमीन नूडल्स और भीमगोड़ा स्थित प्रतिष्ठान से ‘डबल कंप्यूटर ब्रांड’ वेजिटेबल ऑयल का नमूना मिथ्या छाप (Misbranded) पाया गया, जिस पर संबंधित निर्माता फर्मों (राजू फूड्स, ज्वालापुर एवं श्रीनैना इंडस्ट्रीज, बहादराबाद) को नोटिस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 52 के तहत मिथ्या छाप सामग्री पर अधिकतम ₹3,00,000 तक के अर्थदंड का प्रावधान है। इसके अलावा होटल संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और ताजा भोजन परोसने के कड़े निर्देश दिए गए।

खेल महाकुम्भ-2026: राज्य