हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में करीब सात दिन की नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को देखा, जिसके बाद समाजसेवी वंदना गुप्ता ने उसे गोद में उठाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज और चिकित्सकीय देखरेख की जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बच्ची को इस तरह छोड़ने वालों और उसके माता-पिता की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।














