हरिद्वार: पत्रकारिता में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के उपयोग पर शनिवार को होगी विशेष कार्यशाला एवं संगोष्ठी

Listen to this article

हरिद्वार। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (जनपद-हरिद्वार) द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11.00 बजे एक विशेष कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। होटल पार्क ग्रेण्ड (निकट शंकराचार्य चौक, हरिद्वार) में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर” रखा गया है।

​इस संगोष्ठी की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक म.मं. करोली शंकर महादेव जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुम्भ मेला हरिद्वार की मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका जी (आई.ए.एस.) और सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग उत्तराखंड के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी जी (आई.ए.एस.) उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश जमदगिन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

​आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में ज्वालापुर के विधायक ई. श्री रवि बहादुर जी तथा दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं ए आई विशेषज्ञ श्री पीयूष पाण्डेय जी उपस्थित होकर पत्रकारों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम को उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण शर्मा जी का सानिध्य प्राप्त रहेगा।

​यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष संजय रावल, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, संयोजक अनिरुद्ध भाटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रजनीकान्त शुक्ल और संयोजक मंडल ने सभी पत्रकारों को इस संगोष्ठी में आमंत्रित करते हुए आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। आयोजकों का मानना है कि इस कार्यशाला के माध्यम से पत्रकार बंधु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, इसकी भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों को गहराई से समझ सकेंगे।