अखाड़े की स्थिति से आहत महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने छोड़ा पद

Listen to this article

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के निर्माण एवं व्यवस्थाओं में रचनात्मक गतिविधियों के अभाव तथा आपसी खींचतान से आहत महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है।

करौली शंकर महाराज ने अपने त्यागपत्र में अखाड़े की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आपसी मतभेद, खींचतान और मुकदमेबाजी के कारण अखाड़े की मूल परंपराएं और आध्यात्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं मिल रहा है।

महाराज ने कहा कि अखाड़े की स्थापना जिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए की गई थी, वे पूरे नहीं हो रहे हैं। निजी हितों के कारण अखाड़े की संपत्तियों का दुरुपयोग और धार्मिक गतिविधियों में कमी चिंताजनक है। उन्होंने अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपकर पद से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।