कोरोना ब्रेकिंग:आज जनपद में 03 कोरोना संक्रमितो की पहचान और 09 स्वस्थ हुए, कोई मृत्यु नहीं

Listen to this article

जनपद हरिद्वार में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मरीज घट- बढ़ रहे हैं यही वजह है कि जनपद में एक्टिव केस के 28 मामले आ गये। आज जनपद के डीसीएच अस्पतालों में  02 और डीसीएचसी अस्पतालों में 07 मरीज भर्ती हैं। जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेंटरो में 00 मरीज भर्ती हैं। लेकिन शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 03 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 51000 हो गयी है।  आज जनपद में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। इसके सापेक्ष मे 09 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। आज जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार 4150 गत दिवस की उपेक्षा कुछ कम हुई है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज शुक्रवार को 03 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 51000 हो गयी है। अभी 4150 लोगों के सैम्पल की जांच  रिर्पोट का इंतजार है। आज कोविड केयर केन्द्रों से 04 तथा होम आइसोलेशन से 05 कुल 09 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 19 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे 28 एक्टिव केस हो गये है। आज शुक्रवार को 5196 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 4150  व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की  संख्या 00 हो गई है।