महिला ने लगाया फैक्ट्री सुपरवाइजर पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी, देखे कहां का मामला

Listen to this article

औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पहले तो युवक ने शादी का वादा किया और फिर गाली-गलौज और धमकी देते हुए भगा दिया। मामले में महिला की तहरीर के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की युवती सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले कंपनी के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि बीते मार्च के महीने में हिमांशु ने अपना जन्मदिन बताकर धोखे से उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर हिमांशु ने शादी का आश्वासन दिया और फिर अक्सर दुष्कर्म करने लगा। कुछ दिन पहले ही हिमांशु को शादी के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और युवती को भगा दिया। मामले में पीड़िता ने सिडकुल पुलिस को तहरीर दी। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला के अनुसार फैक्ट्री सुपरवाइजर हिमांशु सिंह निवासी अटरिया गोपालपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।