राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का आरोप लगा फूका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

Listen to this article


हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चैक पर भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का पुतला दहन किया। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के सभी लोगों की मानसिकता खराब हो गई है। भाजपा को अपना जनाधार खिसकता दिखाई दे रहा है। इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रभारी अपना संतुलन खो बैठे हैं। इस बार चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाकर ही दम लेगी। विरोध करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, बलजीत सिंह, महेश राणा,जटाशंकर श्रीवास्तव, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, गुलवीर सिंह, अनिल भास्कर, सतीश कुमार, दिनेश पुंडीर, प्रताप सिंह, अशोक उपाध्याय आदि शामिल रहे।