अमरीश कुमार विचार मंच ने किया भारत बंद का समर्थन

Listen to this article


हरिद्वार। किसानों के भारत बंद को समर्थन करते हुए अम्बरीष कुमार विचार मंच ने देवपुरा तिराहा पर प्रर्दशन किया। मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। मंहगाई से आम आदमी त्रस्त है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी ने कहा कि मोदी सरकार में कर्मचारी का शोषण हो रहा है। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि व्यापार ठप है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। सभा का संचालन अमन गर्ग ने किया। प्रदर्शन करने वालों में धर्मपाल ठेकेदार, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण वालियान और भेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलवीर सिंह, यश मालिया, जसवंत चौहान, प्रदीप त्यागी, छेत्रपाल चौहान, सोम त्यागी, मीना कपूर, राजेंद्र चुटेला, तहसीन पार्षद, अशोक गुप्ता, भुवनेश्वर पाठक, उत्कर्ष वालिया, अरुण राघव, रतन सिंह, विजय प्रजापति आदि शामिल रहे।