“गरीब ,असहाय लोगों की मदद कर उनके जीवन में प्रकाश लाने का कार्य करें”- जिला जज

Listen to this article

जिला जज वीबी शर्मा ने कहा है कि बुराई से अच्छाई की जीत के रूप में दीपावली पर्व मनाया जाता है। अंधकार को मिटाकर प्रकाश की ओर बढ़ना ही जीवन का उद्देश्य है। जिला जज जिला बार संघ के आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे। शुक्रवार सायकाल जिला बार संघ के सभागार में आयोजित समारोह में जनपद न्यायाधीश वीबी शर्मा ने कहा कि दिवाली का त्यौहार सुख, समृद्धि,वैभव व लक्ष्मी प्राप्ति के रूप में मनाया जाता है। सभी को अपने आसपास रहने वाले गरीब, असहाय व कमजोर लोगों की मदद कर उनके जीवन में प्रकाश लाने का कार्य करना चाहिए। यही नहीं, प्रत्येक व्यक्ति को नारी सम्मान व देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित रहना होगा। जिला बार संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने कहा कि भगवान राम ने नर,वानर,पशु व पक्षियों की मदद से सोने की लंका जलाकर शक्तिशाली शिवभक्त रावण की मार दिया था। इसका तात्पर्य यह है कि ईश्वर बुरे व्यक्ति कभी सहायता नही करता है।

भगवान राम ने नर वानर पशु व पक्षियों की मदद से सोने की लंका जला कर शक्तिशाली शिव भक्त रावण को मार गिराया -जिलाध्यक्ष बार संघ

इसलिए हम सभी को अच्छे कार्य करने चाहिए। कई वक्ताओं ने दीपावली पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनुराग चौधरी व कुणाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार चौहान, सतीश शर्मा, सतीश चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, सुधीर वशिष्ठ, मनीष हटवाल, सुनील चौहान, रमन सैनी, संजय जैन,प्रणव बंसल,राजेश राठौर, एसके भामा, तरसेम सिंह, संजीव कुमार वर्मा, मोतीलाल कौशल, रोहित कुमार, रविन्द्र सहगल, उषा सिंह, भावना कौशिक, चितरंजन सिंह, राजेन्द्र राजावत व अजय चौहान उपस्थित रहे।