मनी ट्रांसफर संचालक को आतंकित कर बैग लूटने का असफल प्रयास

Listen to this article

*अभी तक शिकायत नही, तो मुकदमा दर्ज नही*

थाना सिडकुल क्षेत्रान्गर्त रावली महदूद में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने मनी ट्रांसफर संचालक को आतंकित करते हुए लूटने का प्रयास किया। मनी ट्रांसफर संचालक रावली महदूद स्थित फैशन स्टूडियों एडं मनी ट्रांसफर अपनी दुकान बंद कर अपने घर के लिए जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चौहान मार्केट में संचालक आशुतोष को रोक कर बातों में उलझाकर पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन आशुतोष ने बैग छीनने नहीं दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि रावली महदूद में नशे का कारोबार बड़ी मात्रा में हो रहा है। नशे की लत पूरी करने को चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। इससे पहले भी बीती 16 सितंबर की रात रावली महदूद की चैहान मार्किट में नकाबपोश छह बदमाशों ने पैदल चल रहे मनी ट्रांसफर संचालक स्वजपाल का नोटों से भरा बैग लूटकर सिर में गोली मारकर भाग निकले थे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया था। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। 14 दिन चले इलाज के बाद उन्होंने एम्स ऋषिकेश दम तोड़ दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस सभी आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही हैं। शिकायतकर्ता की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।