अंबरीश कुमार विचार मंच ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार, किया जिला पंचायत चुनाव के लिए जुटने का आह्वान

Listen to this article


हरिद्वार। अम्बरीष कुमार विचार मंच के कार्यकताओं की बैठक मायापुर स्थित यूनियन भवन में हुई। मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की जी-तोड़ मेहनत के बलबूते 37 साल बाद कांग्रेस हरिद्वार विधानसभा में अपना परचम फहराने जा रही है। उन्होंने हरिद्वार विधानसभा की जनता को भी धन्यवाद देता हुए कहा कि जनता भाजपा के शासन से त्रस्त थी। वहीं जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक में पार्षद राजीव भार्गव और विजय प्रजापति ने अम्बरीष कुमार की याद में एक पुस्तकालय बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में तय किया गया कि मंच के युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को चार मंडलों में बांटकर बैठक कर युवा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें काग्रेंस का इतिहास,उद्देश्य और सम्प्रदायिकता से लड़ने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को प्रशक्षिति किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। वैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक टंडन ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा कर विधानसभा चुनाव लड़ा है ठीक उसी तरह शीघ्र होने वाले पंचायत के चुनावों की तैयारी करें। साथ ही 20 महीने बाद होने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दें। वैठक को मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद अमन गर्ग, इरफान अंसारी, धर्मपाल ठेकेदार,भेल ट्रेड यूनियन नेता देवाशीश भट्टॉचार्य, पूर्व सभासद संजय शर्मा, नईम अख्तर, सोम त्यागी ने भी संबोधित किया! बैठक में गौतम कोरी, मुन्ना मास्टर, जितेंद्र सहगल, शहाबुद्दीन अंसारी,मुजम्मिल, सचिन कुमार,मंसूर आलम, सगीर अहमद,अनंत पांडे,सुभाष घई, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी,मुकुल जोशी,संजय वाल्मीकि,अमन यादव,हेमंत चंचल,रईस अहमद,नीरज मंगल, शुभम यादव,शुभम कश्यप,दीपक यादव,साजिद अहमद,मनोज मलिक,राजेंद्र भारद्वाज, छम्मा ठेकेदार,राजन मेहता,उज्जवल वालिया,उत्कर्ष वालिया,बलराम गिरी कड़क,पवन शर्मा, मेहरबान खान पार्षद,अनुज महेश्वरी मौजूद रहे।