जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव: सुशील कुमार बने जिला अध्यक्ष, नागेंद्र सक्सेना सचिव

Listen to this article

हरिद्वार। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार ने 254 वोट लेकर जसमहेंद्र 158 से 96 वोट अधिक प्राप्त किए। वहीं, सचिव पद पर नागेंद्र सक्सेना 160 वोट लेकर राकेश राजपूत 156 से चार वोट ज्यादा लेकर विजयी हुए। 703 वोटों में से 592 अधिवक्ताओं ने बार कक्ष में बने मतदान केंद्र पर अपने मतदान का इस्तेमाल किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि बुधवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 592 वोटों की गिनती करने पर अध्यक्ष पद पर जसमहेंद्र सिंह को 158, जगदीप शर्मा को 100, सुशील कुमार को 254, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को 76 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर तनवीर भारती 75 ,संगीता भारद्वाज 89,रियाज अली 55, विपिन चंद द्विवेदी 137, रुचि बगवाड़ी 30 और महेन्द्रप्रताप सिंह गिल को 184 मत मिले। सचिव पद पर राकेश कुमार राजपूत 156, नागेंद्र सक्सेना 160, नीरज कुमार 150, रमन कुमार 94, सन्दीप वर्मा को 19 मत पड़े। सह सचिव पर सीधी टक्कर में रोहित सिंह कनवाल को 270 और संजय चैहान को 273 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी वर्मा 126, रुचि अरोड़ा 308, रूपचंद आजाद 45 व नवीन कुमार 62 व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दीक्षा सिंह को 204 और सौरभचौहान को 343 मत मिले। आय-व्यय निरीक्षक पद पर रजत जैन 260 और सागर कुमार 279 वोट प्राप्त किए। मुख्य चुनाव राजेश राठौर, सहायक चुनाव अधिकारी राव शबाहत अली, रविंद्र सहगल, मनीष हटवाल और दिविक चैहान ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर बधाई दी। वहीं, छह सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए राजलक्ष्मी, हिमांक गुप्ता , राकेश चौहान अमित कश्यप, सचिन कुमार चौहान, आयुष सिंह चौहान को विजेता घोषित किया गया।