महंत रवींद्र पुरी महाराज ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से बताया अपनी जान को खतरा

Listen to this article

बिना सांठगांठ के इस तरह का ट्रसट नहीं बन सकता

मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं। रविंद्र पुरी ने ट्रस्ट को मंजूरी देने भी सवाल उठाए। बुधवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिना साठगांठ के इस तरह के ट्रस्ट का गठन नहीं किया जा सकता। कई दशकों से मां मनसा देवी ट्रस्ट मनसा देवी मंदिर का संचालन करता आ रहा है। बुधवार को कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने इस ट्रस्ट के नाम से मिलता-जुलता ट्रस्ट बनाकर पैसों की उगाही करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों से अपनी जान का खतरा बताया है। मीडिया से बात करते हुए रविंद्र पुरी ने कहा कि फर्जी ट्रस्ट बनाने वाले उनकी हत्य