कांग्रेस करेगी हर जिले मे 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा,शुरूआत नौ अगस्त से

Listen to this article

हरिद्वार। कांग्रेस आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। जिसकी शुरुआत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से नौ अगस्त से की जाएगी। यह जानकारी कांर्ग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सैनी आश्रम में तिरंगा यात्रा को लेकर हो रही जिला हरिद्वार के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में दी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी सुरेंद्र सिंह नेगी तथा सह प्रभारी प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बैठक को संबोधित किया। सुरेंद्र ने बताया कि तिरंगा यात्रा का प्रभारी हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लड़े पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को बनाया गया है। रानीपुर से विधायक का चुनाव लड़े प्रत्याशी राजवीर सिंह,ज्वालापुर विधानसभा से युवा विधायक रवि बहादुर, पिरान कलियर से विधायक फुरकान, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश, झबरेड़ा से विधायक विरेंद्र जाती को यात्रा का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया लक्सर विधानसभा व खानपुर विधानसभा से ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह को संयोजक बनाया गया। रुड़की विधानसभा से प्रत्याशी रहे यशपाल राणा, मंगलौर से पूर्व मंत्री काजी निजामुद्दीन को तिरंगा यात्रा के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी। सुरेंद्र सिंह नेगी और नवीन जोशी ने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक ब्लॉक,नगर तथा जनपद के प्रत्येक क्षेत्रों से होकर निकलेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी कांग्रेसजन से तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल,डॉ.संतोष चौहान,महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे,नईम कुरैशी,विधायक रविबहादुर,विधायक फुरकान अहमद,महासचिव महेश राणा,श्रमिक नेता मुरली मनोहर,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ,कार्यकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, कैलाश प्रधान, गुरजीत लहरी,अनिल भास्कर,अशोक शर्मा,संजय शर्मा,विभाष मिश्रा,रुड़की नगर अध्यक्ष कलीम खान, सचिन अग्रवाल,विनोद कुमार,भावनांजलि आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया तथा श्रद्धांजलि दी गयी।