अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Listen to this article

शॉल, रुद्राक्ष की माला, पुष्पगुच्छ और गंगा जली भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते रविंद्रपुरी महाराज

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पहुुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शॉल, रुद्राक्ष की माला, पुष्पगुच्छ और गंगा जली भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के कुशल प्रशासक हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में भाजपा को फिर से सत्ता में लाकर एक इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। प्रदेश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है।