प्रबुद्ध वर्ग का आशीर्वाद सदैव नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ-मदन कौशिक

Listen to this article

हरिद्वार। केंद्र की मोदी सरकार के 9वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में कनखल में महाजनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार आई.एम.ए के डॉक्टर्स एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का देश की दशा दिशा तय करने में महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा ने सदैव प्रबुद्ध वर्ग को आदर और संगठन के साथ ही सरकार में अवसर दिया। श्री कौशिक ने कहा कि देश में चौतरफा विकास का दौैर चल रहा है। भाजपा सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के आधार पर सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है। कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें समाज के कमजोर वर्गो तक पहुंच रही है। उत्तराखंड में सर्वाधिक प्रधानमन्त्री आवास और शौचालयों का निर्माण कराया गया जिसका क्रम निरन्तर जारी है। केन्द्र की मोदी और उत्तराखंड की धामी सरकार के डबल इंजन की सरकार विकास और विश्वास के नये आयाम विकसित कर रही है। उन्होने प्रबुद्ध वर्ग से आवाहन किया कि वे नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये भाजपा का साथ दें। प्रबुद्ध जनसंपर्क में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के सहयोग से पिछले वर्षो में हरिद्वार में विकास और विश्वास के नये कीर्तिमान बने हैं। मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ ही हरिद्वार में हाईवे का बनना,कई किलोमीटर नए घाटों का निर्माण,रिंग रोड़ का निर्माण,गन्ना किसानों का समय पर भुगतान, चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों का आना जैसे महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकार ने किए हैं। उन्होने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का आवाहन किया कि वे समय-समय पर मार्ग दर्शन कर अपना आशीर्वाद दे। उन्होने कहा कि भाजपा को सदैव प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग मिलता रहा है.आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेश सिंह,डॉ विपिन प्रेमी,डॉ.कमल नयन गंभीर डॉ.रविंद्र कुमार गोयल डॉ अलका गोयल, डॉ मुकेश मिश्रा,डॉ विजय शर्मा,डॉ राम शर्मा,डॉ.एस.के मिश्रा, डॉ हिमांशु त्यागी, डॉ.जसप्रीत सिंह,डॉ.रित्विक सारस्वत,डॉ.प्रकाश बृजवाल,डॉ.अश्विनी चौहान डॉ. अखिलेश चौहान डॉ. राहुल आहर डॉ. पंकज रवि से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की पुस्तिका भी भेंट करते हुए सभी डॉक्टर्स का पटका बनाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमतीअन्नू कक्कड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट राजेश शर्मा भाजपा मंडल महामंत्री आकाश चौहान सचिन बेनीवाल अनिमेष कुमार विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा उपस्थित रहे।