ताजा खबर: हरिद्वार निगम चुनाव में मतगणना के छट्टे रांउड के 44वार्डो के नतीजे सामने आये

Listen to this article

भाजपा ने 34वार्डो पर जीत हासिल की, कांग्रेस केवल 08 वार्डो में ,2वार्डों में निर्दलीय जीते

मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी की लगभग छब्बीस हजार से अधिक बढत जारी

हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना जारी है। भल्ला इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में सवेरे आठ बजे से कड़ी सुऱक्षा के बीच हरिद्वार नगर निगम और शिवालिकनगर पालिका के मतों की गिनती शुरू हुई। नगर निगम हरिद्वार चुनाव के मतगणना के 6रांउड में 44वार्डो में अब तक के नतीजे सामने आ चुके है। जिसमें 34वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि 08वार्डो में कांग्रेस जीती और दो निर्दलीय विजय हुए हैं। वहीं अगर मेयर प्रत्याशी की बात करें तो समाचार लिखे जाने तक भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल करीब छब्बीस हजार से बढत बनाये हुए थी। भाजपा की मिल रही जीत को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी का माहौल हैं। भाजपा नेता मिल रही जीत को लेकर आशावान हैं कि भाजपा निगम में बोर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ रही है। लेकिन अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। अभी 5रांउड के परिणाम सामने आये है छ्ट्टा चल रहा है जबकि 8रांउड चरणों में मतगणना होनी है। निगम हरिद्वार मेें 60वार्ड हैं जिनमें 44वार्डो के नतीजे सामने आये है,जबकि 16वार्डो के नतीजे आना बाकी है। नगर निगम हरिद्वार में बोर्ड किस दल का बनेगा यह दिखाई देने लगा है। अभी तक जिन वार्डो के नतीजे समाने आये है। वह इस प्रकार हैंः वार्ड नम्बर 1 से भाजपा प्रत्याशी आकाश भाटी,वार्ड नम्बर 2से भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी,वार्ड नम्बर 3से भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांत शर्मा,वार्ड नम्बर 4से कांग्रेस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ,वार्ड नम्बर 5से भाजपा प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ,वार्ड नम्बर 6से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी,वार्ड नम्बर 7से भाजपा प्रत्याशी श्रुति खेवडिया, वार्ड नम्बर 8से कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता,वार्ड नम्बर 9से कांग्रेस प्रत्याशी सोहित सेठी,वार्ड नम्बर 10से भाजपा प्रत्याशी सचिन कुमार,वार्ड नम्बर 11से भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा,वार्ड नम्बर 12से भाजपा प्रत्याशी इष्टदेव सोनी,वार्ड नम्बर 13से भाजपा प्रत्याशी मंजू रावत,वार्ड नम्बर 14 से भाजपा प्रत्याशी ललित रावत,वार्ड नम्बर 15से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक भूषण उर्फ विक्की,वार्ड नम्बर 16से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल,वार्ड नम्बर 17से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी,वार्ड नम्बर 18से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी,वार्ड नम्बर 19से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी,वार्ड नम्बर 20से राजेश शर्मा,वार्ड नम्बर 21से भाजपा प्रत्याशी पिंकी चौधरी,वार्ड नम्बर 22से भाजपा सपना शर्मा और वार्ड नम्बर 23से भाजपा प्रत्याशी आशी भारद्वाज,वार्ड नम्बर 24से भाजपा प्रत्याशी परमेन्द्र सिंह गिल,वार्ड नम्बर 25से भाजपा प्रत्याशी एकता गुप्ता,वार्ड नम्बर 26भाजपा से शुभम मंडेला,वार्ड नम्बर 27से भाजपा प्रत्याशी सुनील अग्रवाल उर्फ गुड्डू और वार्ड नम्बर 28से भाजपा प्रत्याशी मुकल परासर ने जीत हासिल की है। वार्ड 25से भाजपा की एकता गुप्तावार्ड 26 से शुभम मंडोला वार्ड 27 से सुनील अग्रवाल वार्ड 28 से मुकुल पराशर वार्ड 29 से प्रशांत सैनी वार्ड 30 से सचिन अग्रवाल,वार्ड 31से पूर्व पार्षद भूपेन्द्र कुमार,वार्ड 32से भाजपा के अनुज सिंह,वार्ड 34 से निशा पुंडीर, वार्ड 35 से अंजू देवी कांग्रेस, वार्ड नंबर 36 से मोनिका गिहार भाजपा, वार्ड 37 से नोमान अंसारी कांग्रेस, वार्ड नंबर 38 से अनु मेहता भाजपा, वार्ड 39 से कांग्रेस शबाना, वार्ड 40 से जहांआरा निर्दलीय, वार्ड 41 से कांग्रेस के अरशद ख्वाजा, वार्ड 44 से एहसान अंसारी पत्रकार निर्दलीय, जीत चुके है। समाचार लिखे जाने तक पाचवे राउंड की मतगणना पूरी हुई।