कुंभ मेला 2027: हरिद्वार में विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों की दूर हुईं आशंकाएं, मेला प्रशासन के ब्लूप्रिंट पर जताई सहमति

Listen to this article

कुंभ मेला मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर अपर मेला  धिकारी दयानंद सरस्वती ने अधिकारियों के साथ इन दोनों क्षेत्रों का सोमवार को भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर कुंभ मेला मद से प्रस्तावित एवं संचालित होने वाले विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा  व्यापारियों की चिंताओं को दूर करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्यों के दौरान व्यापारिक गतिविधियों, स्थानीय आवागमन, वाहनों के संचालन और पार्किंग जैसी व्यावहारिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मेलाधिकारी ने सड़क के मध्यवर्ती डिवाइडर की चौड़ाई न बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।अपर मेलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रशासन स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता के साथ इन योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहता है और निर्माण कार्य के दौरान मिलने वाले उपयोगी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा ताकि इसका लाभ श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों दोनों को मिले।  प्रारंभ में योजनाओं की पूरी जानकारी न होने के कारण व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के मन में पार्किंग व यातायात को लेकर कुछ भ्रांतियां थीं, लेकिन ब्लूप्रिंट और डिजाइन देखने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और उनकी अधिकांश आशंकाएं समाप्त हो गईं। उन्होंने इन विकास योजनाओं को हरिद्वार के हित में उपयोगी बताते हुए मेला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।  इस संवाद के दौरान वार्ड 15 के पार्षद विवेक भूषण ‘विक्की’, वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि गुलशन शर्मा, व्यापारी प्रतिनिधि सागर अरोड़ा, सुभाष जिंदल, राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार और पीआईयू के सहायक अभियंता सरीन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।