नैनीताल/हल्द्वानी:
आयुक्त कुमाऊँ मण्डल नैनीताल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विद्युत विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मुख्य अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि., हल्द्वानी / रुद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
आयुक्त ने आदेश में अवगत कराया है कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत विभाग द्वारा जब भी समाचार पत्रों में कटौती की सूचना दी जाती है, तो उसमें सिर्फ यह बताया जाता है कि अमुक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी, लेकिन संबंधित फीडर के अंतर्गत आने वाले विशिष्ट क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं किया जाता है। इससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इस पर कुमाऊं आयुक्त श्री रावत ने निर्देशित किया है कि भविष्य में जिस भी फीडर में विद्युत कटौती संबंधी समाचार प्रकाशित किया जाए, उसमें संबंधित प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख भी अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को पहले से ही पता रहे कि उनके क्षेत्र में बिजली गुल रहने वाली है।
समाचार 2: कोतवाली गंगनहर पुलिस और














