उत्तर प्रदेश के लिए नवनिर्मित होटल का करेंगे उद्घाटन
यमकेश्वर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। वह मंगलवार को वह अपने गृह ब्लाक यमकेश्वर के बिथ्याणी पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां व अन्य स्वजनों से मुलाकात की। बुधवार को योगी अपने परिचित गांव वासियों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने आवास पर ही रुकेंगे।
कल गुरुवार पांच मई को वह हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।














