बड़ी खबर: भारी बारिश के चलते शहर के तमाम इलाकों में हुए जलभराव से लोगों ने झेली परेशानी

Listen to this article

मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न, खुली प्रशासन की पोल

जिलाधिकारी ने कहा, भविष्य में जलभराव ना हो

हरिद्वार। मानसून से पूर्व रविवार तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे पंचपुरी को पानी-पानी कर दिया। झमाझम बारिश के कारण शहर के तमाम इलाकों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण उपजे हालात को मौके पर पहुचकर जिलाधिकारी ने देखते हुए जलनिकासी के निर्देश दिए। भारी बारिश के चलते कई मौहल्लों में लोगों के घरों में पानी भर गया,कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण नुकसान की भी सूचना है। रविवार को हुई बारिश भी ऐसा बरसा कि शहर की अधिकांश सड़कें जहां डूबी नजर आईं वहीं बरसात का पानी लोगों के घरों व दुकानों मे घुस गया। जिस कारण से लोगों का काफी नुकसान हुआ। वहीं बरसात के पानी में वाहन बह गए तथा सड़कों पर खड़े कई स्थानों पर वाहन डूबे नजर आए। गंगानहर का जल भी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। पहली बरसात में तमाम इलाकों में हुए जलभराव ने बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई कराने के नगर निगम के दावों की पोल भी खोल कर रख दी। रविवार सवेरे शुरू हुई बारिश के चलते भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया, चंद्राचार्य चौक,सिटी हॉस्पिटल, पुराना रानीपुर मोड़ की सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया। जिससे सड़कें तालाब बन गयी। बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती,कनखल में लाटोवाली व कृष्णानगर,दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप, भारत माता मंदिर के पास रानीगली,हरिद्वार बस स्टैण्ड,मॉडल कॉलोनी में भी जलभराव हुआ। कनखल के कृष्णानगर, न्यू हरिद्वार,विवेक विहार, मॉडल कालोनी में बरसाती पानी घरों में घुसने कीमती सामान खराब हो गया। दुकानों में भी बरसाती पानी घुस गया। ज्वालापुर में रेलवे अंडरपास,कटहरा बाजार,जुमा मस्जिद,झंडा चौक,जटवाड़ा पुल,अंसारी मार्केट,सूर्या नगर ,भेल सेक्टर वन मार्केट में जलभराव होने से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा।चंद्राचार्य चौक गोविंदपुरी इलाकों का जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी, निगम आयुक्त के साथ प्रशासन की टीम ने दौरा किया और भविष्य में जलभराव ना हो इसके लिए निर्देश दिए। कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से रविवार की अल सुबह हुई बरसात ने खासी राहत दी। राहत के साथ बरसात आफत भी बनकर आई। भारी बरसात के कारण शहर की सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गई। शहर में जल जमाव का सबसे अधिक असर रानीपुर मोड़ पर देखने को मिला। जहां कई फुट पानी सड़कों पर जमा होने के साथ लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। जिससे लोगो का खासा नुकसान हुआ। इसके साथ ही भेल,कनखल, ज्वालापुर भीमगोड़ा, भूपतवाला आदि क्षेत्रों में लोगों के घरों में घुसे पानी ने खासा नुकसान पहुंचा।भेल के सेक्टर एक मार्केट मे दुकानों मे पानी भर गया जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ वही व्यापारी बताते हैं कि नालियों से जल निकासी ना होने के कारण ही दुकानों में पानी घुसा। जबकि नालियों की सफाई के लिए भेल प्रबंधिका को पहले ही आगह कर दिया था ,पर सफाई ना होने पर स्थिति गंभीर हुई । घरों में घुसे बरसात के पानी का सबसे अधिक असर नहर किनारे बसी कालानियों में देखने को मिला। गोविन्दपुरी क्षेत्र में नहर का पानी ओवर फ्लो होने से नहर का जल सड़कों पर आ गया, जिससे नहर व बरसात के पानी ने मिलकर लोगों को खासा परेशान किया। प्रशासन ने गंग नहर का जल जल स्तर कम करा कर स्थिति पर काबू पाया। कनखल स्थित कृष्णा नगर ,संदेश नगर में भी लोगों के घरों में डेढ़ से दो फीट तक गंदा पानी भर गया। सीवरेज चोक होने से गंदगी को घरों और सड़कों पर अंबार लग गया। लोग सामान बचाने के लिए घरों से पानी को बाहर निकालने में व्यस्त रहे। बावजूद इसके लोगों का काफी नुकसान हुआ। दोपहर बाद बरसात रूकने पर लोगों ने दुकानों को खोला और भरे हुए पानी को निकाला। वही गोविंदपुरी इलाके में नाले में बनी दीवार को जेसीबी से छोड़ा गया। मौसम विभाग की माने तो अभी और भारी बरसात का अलर्ट दिया हुआ