खास खबर: हरिद्वार के वरिष्ठ नागरिकों ने किया वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच का गठन

Listen to this article

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का होगा समाधान

हरिद्वार: भारत स्काउट एंड गाइड्स हर की पैड़ी हरिद्वार में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा आहूत वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक संस्था “देवभूमि वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच”  नाम रखने की सहमति बनी। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों ने सर्वसम्मति से अमरीश रस्तोगी को अध्यक्ष एवं शशि भूषण सक्सेना को महामंत्री बनाये जाने पर सहमति व्यक्ति की तथा उन दोनों को ही अधिकार प्रदान किया  कि वें  सदस्यों से परामर्श कर अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन करें।

तेज प्रकाश साहू द्वारा संचालित बैठक में महेश दास ,देशबंधु शर्मा, गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल ,अनिल शर्मा, वीरेंद्र तिवारी ,राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट राकेश गुप्ता एडवोकेट जोगेंद्र सिंह अरोड़ा, पंडित गोपाल कृष्ण बड़ोला , नरेंद्र दीक्षित, सुरेश भाटिया, सुरेश अग्रवाल, अनिल शर्मा, श्याम सुंदर सचदेवा , विजय बंसल ,  उपेंद्र मेहता ,कमल सेठ आदि ने अपने सुझाव रखें । उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से तय किया कि नव वर्ष तक कार्यकारिणी का गठन कर भव्य समारोह आयोजित किया जाए।