न्यायालय ने दोनोंआरोपितो को भेजा जेल
हरिद्वार : लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे के इन्जेक्शन सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसआई आमिर खान ने पुलिस टीम के साथ एक युवक को हज हाउस शौचालय के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 850 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड ऑर्थोडॉन इंजेक्शन बरामद हुए । वही एक अन्य युवक को एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने रहीस कालोनी मुकर्रबपुर के पास आम के बाग से पकड़ लिया जिसके पास 20 नशीले इंजेक्शन मिले। आरोपित युवक बरामद इंजेक्शन के बारे कोई बिल, लाइसेंस नहीं दिखा सके। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया फैजान पुत्र मुसर्रत निवासी मुकरपुर कोतवाली लक्सर व मोनु पुत्र साजिद निवासी महमूदपुर को अलग-अलग स्थनों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है(GN)












