बीएचईएल में मैमोग्राफी एवं पेस मेकर जांच शिविरों का आयोजन

Listen to this article


इस तरह के शिविरों के आयोजन से,बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को होगा लाभ

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सालय में,निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पेसमेकर जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल,नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किए गए मैमोग्राफी जॉंच शिविर में,45वर्ष से अधिक आयु की लगभग 30महिलाओं का,विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मैमोग्राफी टेस्ट किया गया। साथ ही पेसमेकर जांच शिविर में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,नई दिल्ली के ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा,लगभग 48मरीजों के पेसमेकर की जॉंच की गई।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रानीपुर ब्रांच के सहयोग से आयोजित इन शिविरों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए ,बीएचईएल हरिद्वार के प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से,बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में रहकर ही इन उच्च स्तरीय जॉंचों से जहां एक तरफ बीमारी की संभावना का शुरू में ही पता चल जाता है,वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों का कीमती समय भी बचता है। इस अवसर पर प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा.शारदा स्वरूप,डा.एस.पी.सिंह,डा. यू.एस. शिल्पी सहित अनेक चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टॉफ के सदस्य, बीएचईएल कर्मचारी एवं उनके परिजन आदि उपस्थित थे।