
श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों को किया सम्मानित
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मॉ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि कावड़ मेला एक धर्म की सबसे बड़ी यात्रा है और इस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न बनाने के लिए शासन और प्रशासन के अधिकारियों,कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओ की अग्रणी भूमिका रही है, जिसके चलते इस वर्ष कावड़ मेले को बड़ी ही कुशलता के साथ निर्विघ्न संपन्न कराया गया है। इसके लिए विशेष रूप से जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बधाई के पात्र हैं।
2024-08-06













