खास खबर:  कॉरिडोर की नही अपने अस्तित्व और गुटो की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस- सुनील सेठी

Listen to this article

कोरोडिर पर अगर एक भी व्यापारी का भविष्य में भी अहित हुआ तो महानगर व्यापार मंडल हर संघर्ष को है तैयार

हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कोरिडोर के नाम पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ईमानदारी से बताए कि वो वास्तव में व्यापारियों के अस्तित्व की लड़ाई या फिर अपने-अपने गुटो के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है । अभी तक तो कोरिडोर पर कुछ सार्वजनिक नही हुआ प्रशासन द्वारा कोई भी डी पी आर या कोई आदेश जारी नही किया गया तो कैसे कह सकते है कि कोरिडोर पर व्यापारी उजड़ रहे है और व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। सिर्फ आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए कोरिडोर पर खुली राजनीति हो रही है। बिना किसी मुद्दे के व्यापारियों को भ्रमित कर व्यापारियों में भय का माहोल पैदा किया जा रहा है। कांग्रेस का एक गुट यात्रा निकालकर स्वयं मेयर की दावेदारी पेश कर रहा है तो दूसरा जनाक्रोश सभा कर मेयर और निगम चुनाव दिखा रहा है। पिछले निगम कार्यकाल में जनहित में कोई काम न कर पाने से आहत जनता के बीच जाने के लिए कांग्रेस इस मुद्दे को निगम चुनाव का हथियार बनाना चाहती है । राजनीतिक दलों और व्यापारियों से  निवेदन है कि बिना कोई डी पी आर सार्वजनिक हुए घबराए नहीं और किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में न आए। अपील करने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल,सोनू चौधरी, एस एन तिवारी, अनिल कोरी, राकेश सिंह, भूदेव शर्मा, दीपक कुमार, राहुल शर्मा, गिरीश कुमार उपस्थित रहे।