हरिद्वार: स्थानीय प्रेस क्लब में लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज प्रातः 9 बजे समरसिबल बोरिंग का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल जी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।
वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, एनयूजे के जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर, रामचंद्र कानोजिया अविक्षित रमन,हिमांशु द्विवेदी और राजू सहित ठेकेदार जुल्फिकार ,शिवराज यादव उनके कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे। सभी ने अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रेस क्लब के सदस्यों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
गौरतलब है कि प्रेस क्लब में पीने के पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे पत्रकारों और अन्य आगंतुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप आज समरसिबल बोरिंग का कार्य शुरू हो सका है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष चौधरी को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।
2025-05-03













