हरिद्वार में नगर निगम का अभियान

Listen to this article

हरिद्वार नगर निगम ने शहर को तारों के जंजाल से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 9 सितंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सहगल पेट्रोल पंप तक स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे डिश टीवी और इंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया। यह कार्रवाई 4 सितंबर को शिवमूर्ति चौक से रेलवे स्टेशन तक चलाए गए अभियान की अगली कड़ी है। नगर निगम ने बताया कि मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, खड़खड़ी और भीमगोड़ा सहित पूरे शहर में यह अभियान जारी रहेगा। नगर निगम ने सभी नागरिकों और सेवा प्रदाता कंपनियों से बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर तार या केबल न लगाने की अपील की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और तारों को हटा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।