हरिद्वार के कनखल में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने अपने इष्टदेव भगवान कपिल मुनि की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी के मार्गदर्शन में संतों और भक्तों ने भगवान कपिल मुनि की पूजा-अर्चना की और भोग लगाया।
श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि भगवान कपिल मुनि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा भगवान कपिल मुनि के बताए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में योगदान कर रहा है।
इस कार्यक्रम में सभी अखाड़ों के संत-महात्मा, हरिद्वार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान कपिल मुनि के शिक्षाओं का पालन करते हुए मानव कल्याण में योगदान करने का संकल्प लिया।














