​मंत्री गणेश जोशी का निर्देश: समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे हों जल निगम के कार्य

Listen to this article

देहरादून में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल निगम के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पथरियापीर और गढ़ी कैंट पेयजल योजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी इन योजनाओं में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।