हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद में आज दिन भर की प्रमुख ताजा खबरें

Listen to this article

बीएचईएल हरिद्वार ने रचा इतिहास: सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट के लिए केसिंग रवाना

​बीएचईएल हरिद्वार ने अडाणी पावर के रायपुर प्लांट हेतु 800 मेगावाट क्षमता की आईपी आउटर केसिंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। बीएचईएल निदेशक एस.एम. रामनाथन ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, जगदीशपुर इकाई द्वारा निर्मित 30/5 टन क्षमता वाली ईओटी क्रेन का भी लोकार्पण किया गया।

अंबेडकर जयंती पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

​प्रगत भारत संस्था द्वारा सतीकुंड स्थित महिला महाविद्यालय में बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डा. अशोक शास्त्री ने विजेता छात्राओं (प्रथम- पलक, द्वितीय- रंजना, तृतीय- नोरिश) को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणापुंज है।

26 अप्रैल को निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा

​भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा 26 अप्रैल को हरिद्वार में भव्य शोभायात्रा निकालेगा। अखाड़ा अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीमहंत रविंद्रपुरी करेंगे। यह यात्रा ज्वालापुर से शुरू होकर परशुराम घाट, गोविंदपुरी पर संपन्न होगी।

‘ऑपरेशन कालनेमि’: पुलिस ने दबोचे 9 बहरूपिए बाबा

​श्यामपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के नाम पर ठगी करने वाले 9 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत चंडीघाट और चिड़ियापुर क्षेत्र से इन जालसाजों को पकड़ा गया।

भीषण सड़क हादसा: पूर्व प्रधान के पुत्र सहित दो युवकों की मौत

​बहादराबाद के अलीपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों, राहुल और राजकमल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार वाहन की तलाश कर रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका चुनावी बिगुल

यूकेडी की बैठक में कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष पंकज व्यास ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। दल ने जिले में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और भाजपा-कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास,केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत,केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा,केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल,जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत,कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मामराज सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री रवि जैन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने महंत राजेन्द्रानंद महाराज को दी श्रद्धांजलि

​कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य ने श्री विश्नोई आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। शैलजा ने कहा कि महाराज का जीवन गौ, गंगा और समाज सेवा के लिए समर्पित था।

बास्केटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी और डीपीएस रानीपुर ने दर्ज की जीत

​ओलिविया स्कूल में आयोजित 13वीं जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन डीएवी, शिवडेल, विजडम ग्लोबल, डीपीएस रानीपुर और एमपीएस की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कुंभ मेला सनातन का सबसे बड़ा पर्व: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Pages: 1 2