हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद में आज दिन भर की प्रमुख ताजा खबरें

Listen to this article

​अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार कुंभ को प्रयागराज की तर्ज पर दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ‘जय सियाराम’ की तर्ज पर ‘हर हर गंगे’ कहकर एक-दूसरे का अभिवादन करें।

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, नशे की ओवरडोज की आशंका

​कनखल के सर्वप्रिय विहार में 32 वर्षीय विकास कश्यप का शव मिला है। घटनास्थल से इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया इसे नशे की ओवरडोज का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

अतिक्रमण पर नगर निगम का प्रहार, 30 अवैध कब्जे हटाए

​जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने लगातार पांचवें दिन अलकनंदा, बिरला और विष्णु घाट क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान 30 अतिक्रमण हटाए गए, 20 ठेलियां नष्ट की गईं और भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैन जब्त किए गए।

Pages: 1 2