नैनीताल। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में संचालित स्वरोजगार योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। कोटाबाग ब्लॉक के गिन्ती गांव निवासी भावना देवी ने सरकारी सहायता से बकरी पालन शुरू किया। करीब 19,500 रुपये की मदद से शुरू किए गए इस कार्य में उन्होंने 10 बकरियों से शुरुआत कर संख्या 22 तक पहुंचा दी। बकरियों की बिक्री से उन्हें लगभग 32 हजार रुपये की आय भी हुई। आज भावना देवी गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर आत्मनिर्भर भारत और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूत कर रही हैं।
2026-05-27













