नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा’: हरिद्वार में CII समिट में बोले CM धामी

Listen to this article

हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों के कारण प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे लगभग 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नियामक नहीं, बल्कि उद्योगों की सहयोगी बनकर काम कर रही है। निवेशकों की सुविधा के लिए ‘निवेश मित्र’ और सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 26 विभागों की 206 ऑनलाइन सेवाएं दी जा रही हैं, जबकि युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड बनाया गया है। इसके अलावा, ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में 1,002 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, पहाड़ी जिलों में औद्योगिक पार्क और हरिद्वार में फ्लैटेड फैक्ट्री विकसित की जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।