नवरात्रि के पहले दिन पहुंचे मुख्यमंत्री पूर्णागिरि धाम

Listen to this article

*मंदिर के पुजारियों ने किया भव्य स्वागत*

नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्णागिरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए। पूर्णागिरि पहुंचे सीएम धामी का पुजारियों ने 51 सभी भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व धार्मिक प्रवृत्ति के पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पूर्व राजधानी स्थित कई मंदिरों में माथा टेकने गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को चंपावत के दौरे के लिए निकले थे। सबसे पहले वह बागपत पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए पहुंचे। धामी के साथ उनकी पत्नी भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं। पता चला है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे(GS)