हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

Listen to this article

​हरिद्वार:

ब्रिजवासी सामाजिक संस्था (BHEL हरिद्वार) के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में एक भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

​संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5:00 बजे बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता से होगा। इसके उपरांत मुख्य आकर्षणों में निम्नलिखित कार्यक्रम शामिल रहेंगे:

  • ​प्रतिभा सम्मान: बच्चों एवं समाज के प्रतिभावान सदस्यों का विशेष सम्मान।
  • ​सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झाँकी।
  • ​सामूहिक भोज: कार्यक्रम का समापन रात्रि प्रसाद एवं सहभोज के साथ होगा।

​यह आयोजन सेवा, सहयोग, संस्कार और सामाजिक एकता को समर्पित है। संस्था की ओर से सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं, नागरिकों और उनके परिवारों से सपरिवार इस पावन उत्सव में सम्मिलित होने की अपील की गई है।