रूडकी: कोतवाली गंगनहर स्थित पनियाला रोड पर कार्यालय में बैठे जोगेंद्र पुत्र जगपाल, पेट्रोल पम्प व्यवसाई की बाइक सवार बदमाशों ने देर रात गोली मार दिए जाने का सनसनीखेज समाचार मिला है । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित देहात क्षेत्र के तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के जल्द खुलासे का दावा करते हेतु पुलिस टीमों का गठन किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
2023-12-28












