ताजाखबर: महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका

Listen to this article


हरिद्वार। भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चंपावत में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा उत्तराखंड शहर है उन्होंने कहा कि 2022-23 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में 903 लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले और 778 लड़कियों के अपहरण की घटना है उत्तराखंड जैसे राज्य में होना चिंता का विषय है पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। जो बेहद शर्मनाक है और कांग्रेसजन इसके विरोध में लगातार आंदोलन करते रहेंगे। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता वरुण बालियान ने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जो भाजपा के महिला विरोधी होने का प्रमाण है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या चंपावत का मामला हो सभी मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लोकसभा चुनाव में महिलाएं इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से महेश प्रताप राणा,विकास सिंह,नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक,ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा,महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी,बीएस तेजियान,मनोज सैनी,समर्थ अग्रवाल,मनोज जाटव,रोहित सहगल, तरूण व्यास,दीपक गौनियाल,जाशिद अंसारी,गुलबीर सिंह,मनीराम बागड़ी,जितेन्द्र सिंह,कैलाश प्रधान, करणसिंह राणा,एल.एस रावत,शौकत अली,राकेश गुप्ता,मुस्तकीम, इसरार, सन्नी चौटाला, डा.अनूप कुमार,अरूण राघव,अजीत सिंह,भुवनेश पाठक,अर्जुन सिंह,ऋषभ अरोड़ा,अशोक गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय,आदित्य कुमार,कमल रोहेला,सोनू शर्मा,आदित्य कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।