हरिद्वार: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला के विराजमान होने को लेकर देश-विदेश में उत्साह और हर्ष का माहौल है। देश में अनेक धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सोमवार को (आज) शाम को उत्तरी हरिद्वार में राम भक्तों की एक विशाल पैदल-स्कूटर रैली प्रधान टार्ईम्स के सम्पादक सुभाष शर्मा, सचिन शर्मा के नेतृत्व में दूधाधारी चौक से हर की पैड़ी के लिये निकली। जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर कसाना डीजे की धुन पर नाचते-गाते शोभायात्रा को राममय कर दिया। जगह जगह शोभा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। रामजुलूस में सुभाष शर्मा अनेक गणमान्य लोगो के साथ पैदल चल रहे थे।
2024-01-21











