हरिद्वार कनखल रामलीला कमेटी और कनखल व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से राम-लीला भवन चौक बाजार कनखल में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। और जनता को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाया गया।
2024-01-22













