होली खुशियों व बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार है-प्रेमचंद्र अग्रवाल
जीवनको नई प्रेरणा देता है रंगों का पर्व होली-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब रजि. हरिद्वार की और से रविवार को फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वालापुर स्थित होटल क्लासिक रेजीडेंसी में आयोजित फूलों की होली में संत समाज,राजनेताओं, पत्रकारों व उपस्थित अतिथियों ने एक दूसरे संग फूलों से जमकर होली खेली। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी,स्वामी आदियोगी,महंत दर्शन भारती,स्वामी बिपनानंद स्वामी नागेंद्र महाराज आदि संतों, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली व उत्तराखण्ड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। शांतिकुंज के भजन गायकों ने भजन व कौशिक आर्ट ग्रुप के बाल कलाकारों ने होली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कवि रमेश रमन ने किया। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली खुशियों व बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली ऐसा पावन पर्व है जो हमें एक दूसरे से दिलों से जोड़ता है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाडे के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि रंगों, उमंगों व उल्लास का प्रतीक होली जीवन को नई प्रेरणा देती है। फाल्गुन के उल्लास भरे मौसम में मनायी जाने वाली होली पूरे देश को जोड़ती है। सभी को होली के अवसर पर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि होली दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। एक दूसरे से गले मिलकर होली मनाएं और इस पावन त्यौहार की पवित्रता को और बढ़ाएं। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती,महंत दर्शन भारती महाराज एवं स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि होली पर सभी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि भारत सनातन परंपराओं वाला देश है। सनातन संस्कृति के प्रतीक होली महापर्व में खेले जाने वाले रंग मन के मैल को धो डालते हैं। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ व जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया व महामंत्री सारिका प्रधान ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी प्रेम और सद्भावना की भावना को मजबूत करने वाला होली पर्व जीवन में उत्साह,उल्लास और उमंग पैदा कर आगे बढ़ने का संदेश देता है। जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने सभी को होली की बधाई दी। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाकर व चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। स्वामी नागेंद्र महाराज वं स्वामी बिपनानंद ने शानदार प्रस्तुति देने वाले कौशिक आर्ट गु्रूप के कलाकारों को नकद पुरूस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ओंकार जैन,कांग्रेस नेत्री पूनम भगत,राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान,समाजसेवी शंभूनाथ शर्मा,नयू प्रेस क्लब पिरान कलियर के अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ,महामंत्री जावेद अंसारी,सीमा कश्यप,समाजसेवी बाघम्बरी शर्मा,समाजसेवी कमल खड़का, जय मां मिशन की जम्मू शाखा की अध्यक्ष साध्वी तरूण ज्योति मां,ठाकुर मान सिंह,सुमन अग्रवाल ,अंजना बस्सी,आशा किरण,महंत गुरमीत सिंह,महंत रघुवीर दास,महंत प्रबोधानंद गिरी ,महंत सूरज दास,महंत गर्व गिरी,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,जगदीशलाल पाहवा,प्रदेश महामंत्री सारिका प्रधान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप वालिया,संगठन मंत्री रूद्र वालिया,उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव हिमांशु वालिया,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप,सनोज कश्यप,समाजसेवी भगत राम, कुलदीप वालिया,रजनी वालिया,रक्षित वालिया,अमित वालिया,नीरज छाछर,राकेश वर्मा, कमल कुमार,मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।












