खास खबर:  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में संतो ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Listen to this article


हरिद्वार: हरिद्वार ऋषिकेश के समस्त आश्रमों व विभिन्न अखाड़ों के साधु संतों ने बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचार हत्याएं के खिलाफ एकजुट होकर विरोध में प्रदर्शन कर भारत के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,संयुक्तराष्ट्र अध्यक्ष के नाम ज्ञापन हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह के माध्यम से सौपा। इस दौरान एसडीएम अजय वीर सिंह,सी.ओ जूही मनराल अखाड़ा परिषद् अध्यक्ष महार्निवाणी के सेक्रेटरी रवीन्द्र पुरी,महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी यतींद्रानंद गिरी,स्वामी रुपेन्द्र प्रकाश,स्वामी प्रबोधानंद गिरि,बाबा हठयोगी,संत जगतार सिंह, गोविंद दास,संजीव चौधरी एवं राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।