बड़ी खबर: प्रेस क्लब हरिद्वार में 78 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Listen to this article

भारत हमेशा परिस्थितियों से जूझता हुआ पुनः बुलंदियों पर पहुँचता रहा- डॉ. मयंक अग्रवाल

हरिद्वार:  प्रेस क्लब हरिद्वार में 78वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा ने ध्वजारोहण किया जिसमें प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तदुपरांत प्रेस क्लब सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर मयंक अग्रवाल,पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति ने भारत की वैदिक काल की स्वर्णिम स्थितियों से लेकर आजतक की परिस्थितियों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि कैसे शक,हूण,मुग़ल,पुर्तगाली और अंग्रेजों ने भारत पर आक्रमण किए, यहाँ की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया लेकिन भारत हमेशा परिस्थितियों से जूझता हुआ पुनः बुलंदियों पर पहुँचता रहा। डॉक्टर अग्रवाल ने 1555 से लेकर देश के आज़ाद होने तक के स्वतंत्रता आंदोलन का वर्णन किया। इससे पूर्व वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने प्रेस क्लब के संबंध में बताया।
कार्यक्रम को डॉक्टर रजनीकांत शुक्ल,दीपक नौटियाल, मेहताब आलम ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष अमित शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण दिया।
कार्यक्रम में डॉक्टर शिवशंकर जायसवाल, बृजेन्द्र हर्ष,सुनील पांडेय,संजय आर्य, अविक्षित रमन, गुलशन नैय्यर, संजय रावल,दीपक नौटियाल,रामचंद्र  कन्नौजिया श्रवण झा,कुमार दुष्यंत,अमित गुप्ता,धर्मेंद्र चौधरी, राहुल वर्मा,बालकृष्ण शास्त्री, कुमार दुष्यंत,,सुनीलपाल,ललितनाथ,
मनोज खन्ना,मनोज रावत  ,सुभाष कपिल,विकम छाछर, रोहित सिखौला, संदीप शर्मा,जोगेन्द्र मावी,प्रतिभा वर्मा,राधिका नागरथ,कुमकुम शर्मा,गोपाल कृष्ण पटुवर तनवीर अली आदि मौजूद थे