सहायक वन संरक्षक, लॉयिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 सफलतापूर्वक आयोजित

Listen to this article

हरिद्वार: आज 18 मई, 2025 (रविवार) को सहायक वन संरक्षक, लॉयिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा एकल सत्र में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक चली।
राज्य के 13 जनपदों के 20 नगरों में स्थित 70 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 25742 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15987 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं, 9755 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इस प्रकार, परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 62.10 रहा, जबकि अनुपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 37.90 दर्ज किया गया।
परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन की जानकारी दी।