हरिद्वार। हरिद्वार में स्वामी कैलाशानंद महाराज द्वारा समृद्धि बाजार और रश्मि बजाज के ‘एक ईश्वर’ ऐप का ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में शहर के गणमान्य लोगों और विभिन्न प्रांतों से आए अनुयायियों की उपस्थिति में किया गया।
यह ऐप एक अनूठा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। ‘एक ईश्वर’ ऐप की मुख्य विशेषताओं में फिजिकल और वर्चुअल दर्शन, लाइव आरती, पूजा स्ट्रीमिंग, प्रसाद और पूजा सामग्री की होम डिलीवरी शामिल है। इसके अलावा, यह पंचाम और राशिफल, भजन, और भक्ति संगीत से जुड़ा एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी है।
इस ऐप का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल माध्यम से भक्तों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें भक्ति का एक नया मार्ग प्रदान करना है।














