Listen to this article

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला

हरिद्वार, 27 जून:

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में आम जनता के दान (सोने-चांदी और धन) की चोरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की कि राम मंदिर ट्रस्ट को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के सभी खातों के ब्योरे और मामले की जांच कर रही SIT की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में SIT का इस्तेमाल सिर्फ सच छिपाने और आरोपियों को बचाने के लिए किया जाता है।

​इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल से देश को पता चला कि इस ऑपरेशन में 6 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जिसे मोदी सरकार ने पूरे देश से छिपाकर रखा। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए बयान पर भी सवाल उठाए।

​प्रेसवार्ता के अंत में स्थानीय कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन रखा गया।